[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पंचायत समिति की साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों का हंगामा:पानी की किल्लत और सड़क निर्माण पर चर्चा, 250 ढाणियों के लिए सड़क प्रस्ताव पास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पंचायत समिति की साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों का हंगामा:पानी की किल्लत और सड़क निर्माण पर चर्चा, 250 ढाणियों के लिए सड़क प्रस्ताव पास

नीमकाथाना पंचायत समिति की साधारण सभा में जनप्रतिनिधियों का हंगामा:पानी की किल्लत और सड़क निर्माण पर चर्चा, 250 ढाणियों के लिए सड़क प्रस्ताव पास

नीमकाथाना : नीमकाथाना पंचायत समिति सभागार में आज साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में प्रधान मंजू देवी, नायाब तहसीलदार देवीलाल चौधरी और विकास अधिकारी मानसिंह उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री सड़क योजना का प्रस्ताव पारित किया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार 250 ढाणियों के लिए सड़क निर्माण के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने एसएच 27 बी की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सड़क के दोनों ओर पानी भरा रहता है। इसके समाधान के लिए नालियों के निर्माण की मांग की गई।

सिरोही गांव के विकास के लिए दो अहम मांगें रखी गईं। पहली मांग नए आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना और दूसरी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई। भगेगा गांव के प्रशासक जयसिंह तंवर ने पानी की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाया। जयसिंह भगोठ ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और गांव में पानी की भीषण समस्या है। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin