सिंघाना में जर्जर सड़कों से लोग परेशान:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सिंघाना में जर्जर सड़कों से लोग परेशान:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में टूटी सड़कों की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम सुमन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मरम्मत की मांग की। नगरपालिका क्षेत्र की सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। समय पर मरम्मत न होने से छोटे-छोटे गड्ढे अब बड़े गड्ढों में बदल गए हैं। इन खराब सड़कों पर दुपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
सिंघाना से दिल्ली मार्ग पर बुहाना मोड़ के पास सड़क में एक बड़ा गड्ढा है। यहां कई हादसे हो चुके हैं। बुहाना बाइपास और नारनौल मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है। राज्य सरकार ने एसडीएम को नगरपालिका का प्रशासक नियुक्त किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन देने वालों में डीपी सैनी, पिंटू भार्गव, महिपाल, रवि कुमार, ओमप्रकाश, अमित कुमार, नरेंद्र शर्मा, कपिल कुमार और रणजीत सैनी प्रमुख थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037739


