[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में दो दिन जन्म-मृत्यु, विवाह रजिस्ट्रेशन नहीं होगा:सर्टिफिकेट की कॉपी भी नहीं मिलेगी; 3 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा होगा ट्रांसफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में दो दिन जन्म-मृत्यु, विवाह रजिस्ट्रेशन नहीं होगा:सर्टिफिकेट की कॉपी भी नहीं मिलेगी; 3 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा होगा ट्रांसफर

राजस्थान में दो दिन जन्म-मृत्यु, विवाह रजिस्ट्रेशन नहीं होगा:सर्टिफिकेट की कॉपी भी नहीं मिलेगी; 3 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा होगा ट्रांसफर

जयपुर : प्रदेश के नगरीय निकायों और जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) में जन्म-मृत्यु और विवाह के रजिस्ट्रेशन (प्रमाण पत्र बनवाने) का काम करवाने वालों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 20 और 21 मार्च को ये काम बंद रहेगा।

वर्तमान में संचालित ऑनलाइन पोर्टल के तकनीकी अपग्रेडेशन के चलते आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से इस काम को दो दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके कारण न केवल नए रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे, बल्कि जिन लोगों का पुराना रजिस्ट्रेशन (प्रमाण पत्र बन चुका है) है। उसकी दूसरी प्रति (कॉपी) भी नहीं निकाली जाएगी।

आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय में मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) विनेश सिंघवी ने बताया- वर्तमान में प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में जन्म-मृत्यु और विवाह का रजिस्ट्रेशन का काम पहचान पोर्टल पर होता है।

सरकार अब इस पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर पर माइग्रेट करने जा रही है। इससे माइग्रेट करने के लिए दो दिन (20 और 21 मार्च) का समय लगेगा, जिसके कारण पूरे प्रदेश में दो दिन तक जन्म-मृत्यु और विवाह रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित काम बंद रहेंगे।

3 करोड़ से ज्यादा लोगों का डाटा होगा ट्रांसफर

मुख्य रजिस्ट्रार विनेश सिंघवी ने बताया- वर्तमान में प्रदेशभर के 3 करोड़ से ज्यादा लोगों के जन्म-मृत्यु और विवाह रजिस्ट्रेशन का डाटा पहचान पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। ये काम साल 2013-14 से शुरू किया गया था। करीब 12 साल पुराने इस सर्वर पर काफी डेटा जुड़ गया है।

पोर्टल में कई नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। इस कारण पोर्टल पर लोड बढ़ गया है, जिससे सर्वर पर काम करने में थोड़ी परेशानी आ रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस पूरे डेटा को अब भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर पर ट्रांसफर करने का निर्णय किया है।

एक दिन में 13 हजार के करीब सर्टिफिकेट बनते हैं

बता दें कि राजस्थान में मंगलवार को कुल 13,506 जन्म, मृत्यु और विवाह के सर्टिफिकेट बने। इनमें जन्म प्रमाण पत्र- 8683, मृत्यु प्रमाण पत्र- 2634 और विवाह प्रमाण पत्र-2189 बने। रोजाना लगभग इतने ही सर्टिफिकेट बनते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77