[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्व अधिकारी ग्रेड - 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग - 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर चूरू जिला मुख्यालय तथा रतनगढ़ व सरदारशहर उपखंड मुख्यालय पर कुल 47 परीक्षा केन्द्रों पर 23 मार्च को आयोजित की जाने वाली राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समुचित निर्देश दिए हैं।

जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग, संबंधित उपखंड अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय चूरू, सभी केन्द्राधीक्षकों, जिला परिवहन अधिकारी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड चूरू व सरदारशहर आगार प्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि राजस्व अधिकारी ग्रेड – 2 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग – 4 पुनः परीक्षा -2022 (स्वायत्त शासन विभाग) 23 मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चूरू जिला मुख्यालय के 25 परीक्षा केंद्रों, रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय के 13 परीक्षा केंद्रों व सरदारशहर उपखंड मुख्यालय के 09 परीक्षा केंद्रों सहित कुल 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin