[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई:स्कूल की संस्था प्रधान और आयुर्वेद डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई:स्कूल की संस्था प्रधान और आयुर्वेद डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी

लसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई:स्कूल की संस्था प्रधान और आयुर्वेद डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी

सादुलपुर : लसेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राउमावि लसेड़ी की संस्था प्रधान सुमन पूनियां और आयुर्वेद डॉक्टर उषा जांगिड़ के आतिथ्य में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न हुई।

कार्यक्रम में सरोज (गोपाल की पत्नी) और पूजा (मनोज की पत्नी) की गोद भराई की गई। दोनों महिलाओं का चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था प्रधान ने उन्हें मिठाई और फल भेंट किए।

सुमन पूनियां ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोद भराई एक पारंपरिक संस्कार है। यह गर्भावस्था के सातवें या आठवें महीने में सुखद प्रसव की कामना के लिए किया जाता है।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने मंगल गीत गाए। डॉ. उषा जांगिड़ ने गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य देखभाल के बारे में मार्गदर्शन दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में अध्यापिका सुनीता गोदारा, सहायिका कृष्णा, स्टाफ नर्स निशा गोदारा समेत भगवानी, रामप्यारी, वीरा और सुमित्रा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin