सीकर में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी:सोने-चांदी के जेवरात और कैश चोरी कर भागे चोर, सुबह टूटे मिले ताले
सीकर में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी:सोने-चांदी के जेवरात और कैश चोरी कर भागे चोर, सुबह टूटे मिले ताले
सीकर : ज्वेलरी शॉप के ताले तोड़कर लाखों रुपए की ज्वेलरी और कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। ज्वेलरी शॉप के मालिक को सुबह वारदात का पता चला। घटना सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में सुनील कुमार (40) निवासी सालासर (चुरु) ने बताया कि दादिया में बालाजी ज्वेलर्स के नाम से उसकी ज्वेलरी की शॉप है। वह देर शाम को शॉप बंद कर अपने घर चला गया था। इस दौरान रात को चोरों ने दुकान में धावा बोल दिया और चोरी कर भाग गए। चोर दुकान के ताले तोड़कर 27 हजार कैश व सोने के ज्वेलरी, 250 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर भाग गए।
जिसके बाद आस-पास के लोगों ने सुबह शॉप के टूटे हुए ताले देखकर शॉप मालिक को घटना की सूचना दी। इसके बाद शॉप मालिक मौके पर पहुंचा। शॉप के बाहर के ताले टूटे हुए थे और अंदर से चोरी हो चुकी थी। शॉप मालिक ने शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए लेकिन उनमें भी चोर दिखाई नहीं दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना इंचार्ज रोहिताश कुमार कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034634

