झुंझुनूं : हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा, शहीद कमलेश कुमार स्मारक श्यामपुरा से शुरू होकर सुलताना के सभी वार्डों में घर घर तक सम्पर्क किया
हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा, शहीद कमलेश कुमार स्मारक श्यामपुरा से शुरू होकर सुलताना के सभी वार्डों में घर घर तक सम्पर्क किया
झुंझुनूं : 31 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा 10:15 बजे से शहीद कमलेश कुमार स्मारक श्यामपुरा से शुरू होकर सुधा नगर, केहरापुरा कलां, राठी नगर, मटाणा, श्यामपुरा होते हुए सुलताना के सभी वार्डों में घर घर तक सम्पर्क कर हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आमजन को बताया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
यात्रा के दौरान बीच में जगह जगह पर हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा का भव्य स्वागत किया और जल पान की व्यवस्था की गई और श्यामपुरा में बजरंग सरावग कृषि फार्म पर चाय नाश्ता किया गया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुनील महला ने बताया कि कल 1 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा की शुरुआत सुबह 10:15 बजे से किशोरपुरा से प्रारंभ होकर पदमपुरा होते हुए क्यामसर गांव में सम्पन्न होंगी और गांव के आम चौक पर नुक्कड़ सभा होगी जिसमें कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाझडिया, केहरापुरा कलां सरपंच रामकरण झाझडिया, गोवला सरपंच रामनिवास, किठाना सरपंच हिरेन्द्र धनखड़, महेंद्र डारा, दयाकिशन डारा, पूर्व सरपंच रंगलाल लमोरिया, पवन गाडिया, पूर्व सरपंच हाजी हाकुमदीन, सुलताना सरपंच घीसाराम चांवरिया, पंचायत समिति सदस्य भरत सिंह रेपस्वाल, गिडानिया सरपंच जंगशेर फौजी, पंकज झाझडिया, महावीर सरावग, युवा कांग्रेस नेता अमित पायल, केहरापुरा कलां सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्र झाझडिया, पूर्व उप सरपंच महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष, रैजर इंद्रसिंह लांबा, निरंजन सिंह सुलताना, पूर्व सरपंच रेखा सैनी, फकरू लुहार, यामिन लुहार, नवाब अली, नवल किशोर गाडिया, कल्याण सिंह, लियाकत अली, राजेंद्र झाझडिया, कुलदीप ओला, संजीव जानू, ओमप्रकाश पायल सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीण एवं महिला मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045969

