[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारबाल गैंग के 2 इनामी चोर गिरफ्तार:पुलिस ने खेतों में 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, राजस्थान में कई वारदात कर चुके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चारबाल गैंग के 2 इनामी चोर गिरफ्तार:पुलिस ने खेतों में 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, राजस्थान में कई वारदात कर चुके

चारबाल गैंग के 2 इनामी चोर गिरफ्तार:पुलिस ने खेतों में 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, राजस्थान में कई वारदात कर चुके

सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ट्रक, ट्रेलर आदि से डीजल चोरी के मामले में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चारबाल गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल के अनुसार- 16 फरवरी को चैतन्य, श्रीनाथ मोटर्स वर्कशॉप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 फरवरी की रात अज्ञात बदमाश गाड़ी के इंजन का करीब 1 लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गए। इसी तरह 1 मार्च को विकेश गुर्जर ने ट्रेलर से 350 लीटर डीजल चोरी होने, विजय कुमार गुर्जर ने तीन ट्रकों के डीजल टैंक को तोड़कर डीजल चोरी करने, मंगलचंद ने 2 ट्रेलर से डीजल चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था।

लगातार हुई ऐसी वारदातों के बाद पुलिस अधीक्षक भवन भूषण यादव ने आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों के आने-जाने का रूट पता किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के द्वारा वारदात के दौरान काम में ली गई इनोवा कार को चिह्नित किया।

पुलिस ने गैंग से जुड़े दो आरोपियों को पकड़ने के लिए कांवट गांव के पास दबिश दी। लेकिन वहां पर दोनों आरोपी अपनी गाड़ी को छोड़कर खेतों में गेहूं और सरसों की फसल की आड़ में छुपकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने करीब चार से पांच किलोमीटर तक पीछा करते हुए दोनों आरोपी शंकर उर्फ शंकरिया (27) उर्फ गोल्या निवासी साला वाली ढाणी और योगेश कुमार (25) निवासी संजय नगर को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी टूट्या उर्फ चारबाल गैंग से जुड़े हैं। जो होटलों,ढाबों के बाहर खड़े ट्रकों की डीजल टैंक से डीजल चोरी करते हैं। आरोपी सीकर,बहरोड,जयपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी में गोकुलपुरा पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप,कॉन्स्टेबल जयसिंह, कॉन्स्टेबल विकास, डीएसटी नीमकाथाना के सुभाष और साइबर सेल के अंकुश और राकेश की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77