[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार

भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं समानता को बढ़ाने की दिशा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन झुंझुनूं की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विकास आल्हा की अनुशंसा पर और भीम आर्मी प्रमुख सांसद एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल, तथा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल की अनुमति से, दिनेश तनानिया बड़गांव को झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।

साथ ही, तहसील कार्यकारिणी में भी विस्तार किया गया है। मंडावा तहसील अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार वर्मा, मलसीसर तहसील अध्यक्ष के रूप में योगेश कुमार टंडन, उदयपुरवाटी तहसील अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार, और सूरजगढ़ तहसील अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार गोठवाल को नियुक्त किया गया है। ग्रामीण मंडल अध्यक्षों में डाबड़ी डीरसिंह से नरेंद्र कुमार टंडन, रामपुरा ग्रामीण मंडल से राहुल कुमार, और देरवाला पंचायत से रहीश खान को जिम्मेदारी दी गई है।

भीम आर्मी झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में काम करना है, और यह विस्तार संगठन को अपने मिशन को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin