[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रमजान का चांद दिखा:आज से शुरू होगा पवित्र माह, पहला रोजा 13 घंटे का; सेहरी और इफ्तार की तैयारियां शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रमजान का चांद दिखा:आज से शुरू होगा पवित्र माह, पहला रोजा 13 घंटे का; सेहरी और इफ्तार की तैयारियां शुरू

रमजान का चांद दिखा:आज से शुरू होगा पवित्र माह, पहला रोजा 13 घंटे का; सेहरी और इफ्तार की तैयारियां शुरू

जयपुर : जयपुर में रमजान के पवित्र महीने का आगाज हो गया है। शनिवार को मगरिब की नमाज के बाद चांद दिखने की पुष्टि हुई। जयपुर शहर मुफ्ती जाकिर नोमानी, सेंट्रल फिलहाल कमेटी राजस्थान के कन्वीनर और चीफ काजी खालीद उस्मानी ने चांद दिखने का ऐलान किया।

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैय्यद अमजद अली ने भी चांद की गवाही दी। इसके साथ ही पहला रोजा रविवार से शुरू होगा। चांद दिखते ही मस्जिदों में रौनक बढ़ गई। मुस्लिम समुदाय के लोग सेहरी की खरीदारी के लिए बाजारों में निकल पड़े।

पहले रोजे का समय 13 घंटे 8 मिनट का रहेगा। सुबह सेहरी का समय 5:23 बजे तक है। शाम को रोजा 6:31 बजे इफ्तार के साथ खुलेगा। इस दौरान रोजाना ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज अदा की जाएगी।

रमजान के इस पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के मालदार लोगों के लिए अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत जकात निकालना फर्ज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet