[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में कुएं में गिरने गैस एजेंसी संचालक की मौत:शव निकालने के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में कुएं में गिरने गैस एजेंसी संचालक की मौत:शव निकालने के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 घायल

पिलानी में कुएं में गिरने गैस एजेंसी संचालक की मौत:शव निकालने के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 घायल

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के पीपली गांव में भारत गैस एजेंसी के संचालक नरेन्द्र झाझड़िया (34) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। नरेन्द्र कुएं की मोटर का टूटा वायर जोड़ने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पिलानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

मधुमक्खियों के हमले में घायल पिलानी थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ढाका घायल हो गए।
मधुमक्खियों के हमले में घायल पिलानी थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ढाका घायल हो गए।

शव को निकालने के लिए लोरिंग मशीन मंगवाई गई। इसी बीच अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने वहां मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया। जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में पिलानी थाने के हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह ढाका और कॉन्स्टेबल जयपाल सिंह को बिरला सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को लोहारू के अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास कहीं भी मधुमक्खियों का छत्ता नहीं था। मधुमक्खियों का झुंड कहीं दूर से आया था। हमले के कारण शव निकालने का काम कुछ देर के लिए रुक गया। बाद में शाम 4 बजे परिजनों ने अपने स्तर पर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद वे शव के साथ शाम 5 बजे बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचे, जहां मॉर्चरी में शव को रखा गया है। सुबह पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Related Articles