पाटन के बोपिया में विरोध प्रदर्शन:जिला बचाओ जन चेतना यात्रा का आयोजन, नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग
पाटन के बोपिया में विरोध प्रदर्शन:जिला बचाओ जन चेतना यात्रा का आयोजन, नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग
नीमकाथाना : नीमकाथाना को जिला बनाने के निर्णय को रद्द किए जाने के विरोध में पाटन के ग्राम पंचायत बोपिया में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्थानीय नागरिकों ने ‘जिला बचाओ जन चेतना यात्रा’ का आयोजन किया। बोपिया के कई प्रमुख नागरिक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें सीता राम शास्त्री, राजेश बोपिया, सरपंच सुनील, दिनेश यादव, भजन लाल, मना लाल, नरेश यादव शामिल हैं। साथ ही सरपंच लीला राम, मास्टर दया राम, पंच धर्मपाल, पार्षद राजपाल, डॉ. निहाल सिंह, राजेंद्र यादव और पूर्ण पंच भी धरने में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने सभी प्रदर्शनकारियों का माला पहनाकर समर्थन किया। नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे, जब तक सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043936


