[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू होकर सड़क पर पलटी पिकअप:दो घायल, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

बेकाबू होकर सड़क पर पलटी पिकअप:दो घायल, बड़ा हादसा टला

बेकाबू होकर सड़क पर पलटी पिकअप:दो घायल, बड़ा हादसा टला

मण्डावा : जिले के मण्डावा कस्बे में बिसाऊ रोड़ पर सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कस्बे में स्थित अस्पताल पहुंचाया। घटना कस्बे के बिसाऊ रोड पर स्थित पुलिया से पहले की है। हादसा सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब हुआ। जानकारी के अनुसार दिलाई के अनिल और कोलिंडा का बंटी पिकअप गाड़ी में बैठकर बिसाऊ की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान बिसाऊ रोड़ पर पुलिस से पहले पिकअप गाडी असंतुलित होकर पलट गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को गाड़ी से बाहर निकला।

उसके बाद एंबूलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप गाड़ी तेज गति में थी। इस दौरान अचानक सामने जानवर आ गया।

उसे बचाने के लिए पिकअप चालक ने ब्रेक लगाए तो वह बेकाबू होकर सड़क पलट गई। गनीमत ये रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। फिलहाल दोनों घायलों को मण्डावा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62