[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुधवा में बाबा ठाडेश्वर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू: 22 टीमों में खिताबी जंग, विजेता को मिलेगा 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार का इनाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुधवा में बाबा ठाडेश्वर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू: 22 टीमों में खिताबी जंग, विजेता को मिलेगा 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार का इनाम

दुधवा में बाबा ठाडेश्वर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू: 22 टीमों में खिताबी जंग, विजेता को मिलेगा 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार का इनाम

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के दुधवा में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित बाबा ठाडेश्वर फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। सरपंच मुंशीराम ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल गुर्जर ने की। उद्घाटन मैच में डूमोली की टीम ने गौरीर को 2-0 से हराया। नवयुवक मंडल के आशीष घुमरिया ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि मुंशीराम ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। खेल में वैमनस्यता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से गांव-गांव में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, बुधराम, सुखदेव सिंह, घनश्याम, शीशराम, सतपाल, धर्मपाल, नवीन, हिमांशु, धर्मा, बबलू और मोतीलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62