[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक) की सामान्य बैठक का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक) की सामान्य बैठक का आयोजन

अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक) की सामान्य बैठक का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अंबेडकर भवन चूरू रोड के हाल में डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक) की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश इकाई के निर्देशों अनुसार अजाक से संबंधित चर्चा परिचर्चा की गई साथ ही पटवार वैकेंसी में SC वर्ग में उचित आरक्षण देने के ज्ञापन पर चर्चा की गई। केंद्रीय इकाई के संरक्षक एवं पूर्व सेवानिवृत्ति आईजी सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से मोहनलाल वर्मा प्रवक्ता, अजाक, महेंद्र कुमार आनंद, एडवोकेट, बाबूलाल गुरावड़िया, अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

डॉ अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मोतीलाल आलडिया ने बताया की बैठक में सत्यवीर सिंह ने अजाक कार्यकारिणी के विस्तार करने एवं अधिक से अधिक सदस्यता बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर अजाक कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सानेल, ने इस वर्ष के जमा व खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल, सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ जगदीश प्रसाद बरवड़, इंद्राज सिंह भूरिया झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष, महावीर प्रसाद बरवाड़ मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल महारानियां चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष ,अजय काला, आदि ने भी अपने विचार रखे।जिला अध्यक्ष आलडिया ने पिछले एक वर्ष में अजाक द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर विनोद कुमार लोहिया, पुरुषोत्तम बागोटिया, विद्याधर बालन, महेंद्र सिंह बालन, कमलेश कुमार सिरोहीवाल, सीताराम बस बुढ़ाना, रूड सिंह, अनिल कुमार, फ्रांस का बस, मनोज कुमार आलडिया, शिव शंकर, सुनील मेहरा, सुनील कुमार, विजय बुलानिया, संदीप कुमार, नरेश बरवाड़, राजेश हरिपुरा, महेश कुमार, रतन सिंह, विजय सिंह, संजीव नायक, अजय कुमार बाडटिया, सुरेश कुमार, संत कुमार, नरेंद्र किलानिया, विद्याधर काजल, गोपीचंद, जसरापुर, सुरेंद्र कुमार, हेतमसर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62