[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के ढांढण में युवक से मारपीट का मामला:जाट समाज ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन, 21 फरवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के ढांढण में युवक से मारपीट का मामला:जाट समाज ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन, 21 फरवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

फतेहपुर के ढांढण में युवक से मारपीट का मामला:जाट समाज ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन, 21 फरवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे के गांव ढांढण निवासी अनीश भास्कर के साथ हुई मारपीट के विरोध में जाट समाज ने आक्रोश जताया है। मंगलवार को अनीश भास्कर जब रोल साहब्सर गांव गए थे, तब वहां 10-15 युवकों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने रात 1 बजे मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को जाट समाज तेजा सेना ने जाट छात्रावास में बैठक की। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि युवाओं पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

समाज के गणमान्य लोगों ने सदर थाने में डीवाईएसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 21 फरवरी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं होने पर विशाल विरोध सभा का आयोजन करने की चेतावनी दी है।

इस बीच बुद्धगिरी मंडी के महंत दिनेश गिरी भी ढांढण गांव की चौपाल पर पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि इस गंभीर स्थिति में सभी को मिलकर आगे की रणनीति तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin