[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन:केज में फंसे सिग्नल मैन को रेस्क्यू टीम ने 40 मीनट में निकाला, सुरक्षा व्यवस्था की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन:केज में फंसे सिग्नल मैन को रेस्क्यू टीम ने 40 मीनट में निकाला, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन:केज में फंसे सिग्नल मैन को रेस्क्यू टीम ने 40 मीनट में निकाला, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

खेतड़ी : खेतड़ी की केसीसी खदान में बुधवार शाम को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीजीएमएस उदयपुर के मार्गदर्शन में यह ड्रिल उपनिदेशक खान सुरक्षा संकेत तोषनीवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। केसीसी महाप्रबंधक पीडी बोहरा ने बताया कि सर्विस शाफ्ट केज की विफलता का सिमुलेशन किया गया। इसमें एक डमी सिग्नल मैन केज में फंस गया। आपातकालीन सायरन बजते ही रेस्क्यू टीम हरकत में आ गई। एटी आलम के नेतृत्व में टीम प्रोडक्शन शाफ्ट से होते हुए पीट बॉटम बफर तक पहुंची।

बेहोश पड़े सिग्नल मैन को रेस्क्यू टीम ने सर्विस शाफ्ट से प्रोडक्शन शाफ्ट स्किप में स्थानांतरित किया। करीब एक घंटा चालीस मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहले से मौजूद एंबुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। बोहरा ने बताया कि इस ड्रिल से खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जांच हुई। साथ ही श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। रेस्क्यू के दौरान कुछ कमियां सामने आईं, जिन्हें प्रबंधन द्वारा दूर किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मॉक ड्रिल में सजू सी सेम, सवाई सिंह सिराधना, अवशेष छटबार, पंकज सिंह, भूषण रोजा, विश्वास गिरी, लाकेश गोयल, नरेंद्र कुमार, गणेश पंडोले, अमित चक्र, शैलेंद्र चावला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin