[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाथ और मुंह काले,दूसरों पर कालिख पोतने का अधिकार नहीं:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले-जीरो नंबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आदत बन गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हाथ और मुंह काले,दूसरों पर कालिख पोतने का अधिकार नहीं:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले-जीरो नंबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आदत बन गई

हाथ और मुंह काले,दूसरों पर कालिख पोतने का अधिकार नहीं:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले-जीरो नंबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आदत बन गई

सीकर : केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि जिनके खुद के मुंह और हाथ काले हो उन्हें दूसरों पर कालिख पोतने का अधिकार नहीं है। दरअसल आज दोपहर को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सीकर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग के मामले को लेकर अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके मुंह और हाथ काले हो उन्हें दूसरों पर कालिख पोतने का अधिकार नहीं है।

सीकर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।
सीकर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता।

राजस्थान में फोन टैपिंग के मामले पर अशोक गहलोत को टिप्पणी करने से पहले जो ऑनएफर्मेशन बयान कोर्ट में उनके ओएसडी ने फोन टैपिंग को लेकर दिए हैं,उन बयानों को देखकर टिप्पणी करनी चाहिए।

यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा नहीं है, यह राजस्थान की पूर्व की अशोक गहलोत सरकार की परंपरा थी, उन्होंने इस तरह के पाप किए हैं, जिसकी सजा उन्हें किसी न किसी दिन निश्चित ही भारत की न्यायपालिका देगी।

हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए वहां खाता न खुलना कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कई चुनाव में यदि राजस्थान को छोड़कर देख लीजिए हर जगह उन्होंने 00 मार्क किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी जीरो नंबर को लेकर कोई सनसनी नहीं होती कि हमारे जीरो नंबर आया है,क्योंकि यह उनकी आदत बन गई है।

वहीं अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि केजरीवाल ईमानदार और स्वच्छ प्रशासन देने का लबादा ओढ़कर दिल्ली की जनता के पास में गए थे। वह उस समय जनता के पास गए जब दिल्ली में 10 साल से कांग्रेस का शासन था।

एक अल्टरनेट के रूप में दिल्ली की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शुरुआती 5 साल में वह कुछ भी नहीं कर पाए। बस उन्होंने फॉल्स नरेटिव इस बात को लेकर खड़ा किया कि मोदी सरकार, केंद्र सरकार या LG हमको काम नहीं करने दे रहा, इसी नरेटिव के चलते दिल्ली की जनता ने उन्हें एक मौका और दिया।

लेकिन 10 साल के कालखंड में भी कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आधे से ज्यादा मिनिस्टर जेल चले जाने के कारण, उनके विधायकों के अल्टीमेट भ्रष्टाचारी हो जाने के कारण, झूठ पर झूठ बोलते हुए लोगों को बरगलाने के कारण उनका चाल,चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया था।

इसलिए दिल्ली की जनता ने इस बार स्पष्ट बहुमत देते हुए भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए मोदी की गारंटी पर विश्वास किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin