[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कॉर्पियो लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:वारदात में लूटी गाड़ी को किया जब्त, भानीपुरा पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्कॉर्पियो लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:वारदात में लूटी गाड़ी को किया जब्त, भानीपुरा पुलिस ने की कार्रवाई

स्कॉर्पियो लूट के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:वारदात में लूटी गाड़ी को किया जब्त, भानीपुरा पुलिस ने की कार्रवाई

सरदारशहर : भानीपुरा पुलिस ने स्कॉर्पियो लूट के मामले में मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी हुई गाड़ी को बरामद कर लिया है। थाना अधिकारी रायसिंह ने बताया कि 24 जनवरी 2025 का है, जब अजीतसर निवासी नन्दलाल स्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर HR 13 P 4830) को अमित कुमार और उसके चार साथियों ने होटल मोती महल रोही हरदेसर के सामने से मारपीट कर छीन लिया था। आरोपी ईओन कार में आए थे।

इस दौरान भानीपुरा थाना अधिकारी रायसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अमित कुमार हनुमानगढ़ जिले के रावतसर तहसील के हरदासवाली का रहने वाला है। पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी रायसिंह ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच में दौलतराम, विनोद कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, दीपिका, कुलदीप सिंह और भोजूराम शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin