ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने की कार्रवाई, 3 ट्रांसफार्मर का तांबा जब्त
ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने की कार्रवाई, 3 ट्रांसफार्मर का तांबा जब्त
सीकर : सीकर जिले की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर से तांबा व अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ ट्रांसफार्मर का तांबा भी बरामद किया है।
खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में 27 जनवरी को ट्रांसफार्मर चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से इलाके में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही थी। पुलिस ने आज ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी सुरजाराम को डिटेन किया। जिससे पूछताछ के बाद आरोपी मगनपुरा निवासी राजेंद्र बावरिया को डिटेन किया गया। दोनों आरोपी ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में संदिग्ध पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 ट्रांसफार्मर में से चोरी किया हुआ तांबा व अन्य सामान जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आरोपियों से और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना जता रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037763


