[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई:70 लाख का डोडा पोस्त और अफीम की जब्त, पंजाब के 3 तस्करों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई:70 लाख का डोडा पोस्त और अफीम की जब्त, पंजाब के 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

सरदारशहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई:70 लाख का डोडा पोस्त और अफीम की जब्त, पंजाब के 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ मेगा हाईवे पर 70 लाख रुपए का अवैध डोडा पोस्त छिलका और अफीम आज जब्त की है।

थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने राजा गार्डन होटल के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी में सोयाबीन छिलके के कट्टों के बीच से चार क्विंटल अवैध डोडा पोस्त छिलका और 220 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी तीन तस्करों – बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इस मादक पदार्थ को चित्तौड़गढ़ से पंजाब ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई द्वारा पिछले 10 दिनों में की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इस सफल अभियान में थाना पुलिस टीम के साथ जिला स्पेशल पुलिस टीम और हाईवे मोबाइल टीम के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये रहे मौजूद

कार्रवाई में कांस्टेबल विनोद कुमार, कर्णचंद, अनिल कुमार सैनी, सत्यप्रकाश मीणा, कृष्ण कुमार मीणा, विक्रम, धन्नाराम और हेड कांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल बृजमोहन तथा ओमप्रकाश शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin