[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निक्की ई-गवर्नेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कॉर्पोट कार्यालय का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निक्की ई-गवर्नेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कॉर्पोट कार्यालय का उद्घाटन

निक्की ई-गवर्नेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कॉर्पोट कार्यालय का उद्घाटन

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के इंदिरा नगर में सोमवार को निक्की ई- गवरनेन्स प्राइवेट लिमिटेड कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्‌घाटन किया गया मुख्य अतिथि कंपनी के निदेशक निखीता कुमारी व डॉ. देव बायोटेक के निदेशक राकेश देवठिया द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

कंपनी द्वरा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लक्ष्य को पूरा करने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए भारत सरकार द्वरा पंजीकृत निकी ई गवर्नेन्स जिले के सभी ब्लॉक, पंचायत तथा सभी गरीब व आम लोगों के लिए लक्ष्मी श्री हेल्थ कार्ड बनाने जा रही है। हेल्थ कार्ड की मदद से एक परिवार के पांच सदस्य एक साल तक राज्य के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं। इस कार्ड द्वारा व्यक्ति लैब टेस्ट व अन्य पर विशेष छूट तथा कंपनी की आयुर्वेदिक दवाइयों पर भी विशेष छूट प्राप्त कर सकता है। निक्की ई-गवर्नेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भारत की पहली आयुर्वेदिक ऑनलाइन स्वास्थ्य समाधान के रूप में काम करेगी, जिससे लोगों का पैसा व समय तथा ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। कंपनी वितीय क्षेत्र और चिकित्सा क्षेत्र में जागरुकता लाना चाहती हैं।

राज्य समन्वयक सुभाष चंद्र जांगिड़ ने बताया कि यह कंपनी समाज के लिए वरदान व स्वरोजगार से आत्म निर्भर भारत का सपना पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। हमारी योजना आयुर्वेदिक प्रणाली पर आधारित है। इस मौके पर सुधीर, हरिराम, पिंटू, राकेश, व समस्त जिले के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin