[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में खून की तस्करी, तीन गिरफ्तार:ब्लड कैंप में इकट्‌ठा किया 250 यूनिट खून बेचने जा रहे थे, ब्लड सेंटर पर करते थे काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में खून की तस्करी, तीन गिरफ्तार:ब्लड कैंप में इकट्‌ठा किया 250 यूनिट खून बेचने जा रहे थे, ब्लड सेंटर पर करते थे काम

जयपुर में खून की तस्करी, तीन गिरफ्तार:ब्लड कैंप में इकट्‌ठा किया 250 यूनिट खून बेचने जा रहे थे, ब्लड सेंटर पर करते थे काम

जयपुर : जयपुर में पुलिस ने खून की तस्करी कर रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 255 यूनिट ब्लड और क्रेटा कार जब्त की है। पकड़े गए ब्लड को कैंप लगाकर इकट्ठा किया गया था। गिरफ्तार आरोपी महंगे दामों में ब्लड को बेचना चाहते थे। औषधि नियंत्रक टीम ब्लड जब्त कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खून की तस्करी में और कौन-कौन शामिल है, इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां ने बताया- मोहम्मद जाबीर (35) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी गुलाबपुरा मकराना, मोहम्मद आमीन (26) पुत्र यूसुफ सोलंकी निवासी हिम्मत कॉलोनी मकराना और श्रवण सिंह (28) पुत्र उम्मेद सिंह निवासी हरनावा मकराना को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी मकराना ब्लड सेंटर पर काम करते हैं। ब्लड बैग्स मकराना में रक्तदान शिविर लगाकर इकट्‌ठा करवाया था। ब्लड असुरक्षित तरीके से कार में परिवहन कर सवाई माधोपुर के महादेवी ब्लड सेंटर ले जाना बताया गया है।

एडिशनल एसपी ने बताया- सोमवार तड़के जयपुर ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। मकराना से एक क्रेटा गाड़ी में ब्लड को अवैध तरीके से चोरी कर जयपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी जोबनेर सुहैल खान ने पुलिस टीम के साथ बताई गई क्रेटा कार का पीछा किया। रेनवाल बाइपास पर पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया।

क्रेटा कार में कार्टन में ब्लड रखा हुआ था।
क्रेटा कार में कार्टन में ब्लड रखा हुआ था।

कार्टन में भरे मिले ब्लड के पैकेट

पुलिस टीम ने क्रेटा कार में सवार तीनों युवकों को नीचे उतारकर पूछताछ की। कार की तलाशी में कार्टन में ब्लड पैकेट भरे मिले। ब्लड परिवहन के लिए कोई कोल्ड चैन नहीं की गई थी। न ही आइस बैग्स का यूज किया गया था। ब्लड के असुरक्षित तरीके से परिवहन को लेकर पूछताछ करने पर आरोपी जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस टीम तीनों आरोपियों को राउंडअप कर ब्लड भरी क्रेटा कार को जोबनेर थाने ले गई। क्रेटा कार में 7 कार्टन में मिले 255 यूनिट ब्लड को जब्त किया गया। टीम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया।

पुलिस गिरफ्त में खून बेचने के तीनों आरोपी।
पुलिस गिरफ्त में खून बेचने के तीनों आरोपी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin