चोरों ने सरकारी स्कूल का ताला तोड़ा:दो ट्रांसफॉर्मर उखाड़कर तांबा और तेल चुराकर भागे, जांच में जुटी पुलिस
चोरों ने सरकारी स्कूल का ताला तोड़ा:दो ट्रांसफॉर्मर उखाड़कर तांबा और तेल चुराकर भागे, जांच में जुटी पुलिस
मण्डावा : झुंझुनूं के मण्डावा थाना क्षेत्र के गाड़जी का बास में बीती रात चोरों ने एक साथ कई जगह चोरी का प्रयास किया। खेत में लगे दो ट्रांसफॉर्मर उखाड़कर तांबा और तेल चुरा लिया। खेतीबाड़ी में काम आने वाले किसानों के औजार भी ले गए।
इसके बाद सरकारी स्कूल का ताला तोड़ लिया। हालांकि वहां कुछ नहीं मिलने पर कुछ घरों से भैंस व बकरियां पशु चुराने का प्रयास किया। लेकिन यहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली।
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। सुबह देखा तो दो ट्रांसफॉर्मर टूटे हुए थे। फिर धीरे धीरे पता चला कि गांव में और भी कई जगह चोरी हुई है। स्कूल का ताला भी तोड़ा गया है।
कई घंटों तक बिजली गुल रही
चोरी के बाद कई कुछ घंटों तक करीब 20 घरों की बिजली बाधित रही। इससे ग्रामीणों को परेशान का सामना करना पड़ा। ग्रामीण राजपाल ढाका, दीपक व संदीप पूनिया, नेमीचंद झाझडिया, ओमवीर, कर्मवीर, रतन सिंह, प्रकाश व राज किशोर ढाका ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और डीपी लगाने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045963

