[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठेका कर्मियों की मांग को लेकर ठेका यूनियन कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, दो फरवरी तक मांग पुरी नही होने पर तीन फरवरी से भुख हड़ताल पर बैठने का लिया निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठेका कर्मियों की मांग को लेकर ठेका यूनियन कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, दो फरवरी तक मांग पुरी नही होने पर तीन फरवरी से भुख हड़ताल पर बैठने का लिया निर्णय

ठेका कर्मियों की मांग को लेकर ठेका यूनियन कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, दो फरवरी तक मांग पुरी नही होने पर तीन फरवरी से भुख हड़ताल पर बैठने का लिया निर्णय

खेतड़ी नगर : केसीसी के इंदीरा गांधी पार्क में रविवार को ठेका कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर खेतड़ी कॉपर ठेका श्रमिक यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र धेधड़ ने की। बैठक के दौरान केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत ठैका कर्मियों की बीस सुत्री मांगों को लेकर चर्चा की, दो फरवरी तक मांग पुरी नही होने पर तीन फरवरी से केसीसी प्रशासन भवन के सामने भुख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया।

महामंत्री राजेश सैनी ने बताया कि बैठक के दौरान नए टेंडर में ठेका कर्मियों की मजदुरी को कम करना बंद करने, केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत विभिन्न ठेका कंपनियों में कार्यरत ठेकाकर्मियों को पूर्व में मिलने वाली सुविधाएं जारी रखने, ठेका कर्मियों को ई नामिनी, पीएफ आधार से लिंक, पे स्लीप में ठेकाकर्मी का नाम में गलती न करने, पूर्व ठेका कंपनी में कार्यरत ठेकाकर्मियों को नई कंपनी में लेने, भेरोजगारी भत्ता देने, ठेकाकर्मियों की सुरक्षा संबंधित वार्ता में ठेका यूनियन को शामिल करने, केसीसी प्रोजेक्ट में स्थाई कर्मचारी मात्र 250 है जबकी ठेकाकर्मी दस गुणा करीब 2500 है इस के तहत ठेकाकर्मियों के चुनाव करवाने की मांगों को लेकर चर्चा की साथ ही केसीसी प्रशासन को दिए गए ठेकाकर्मियों की बीस सुत्री मांगों पर अभी तक कोई विचार नही किया गया, 13 जनवरी को पंद्रह दिवस का आश्वासन दिया था कि मजदूरों की उचित मांगों पर विचार कर मांग मानी जाएंगी लेकिन अभी तक मांगों पर कोई चर्चा नही की गई। तीन फरवरी तक मांग पुरी नही हुई तो तीन फरवरी से ठेका यूनियन भुख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया।

इस मौके पर महामंत्री राजेश सैनी, उपाध्यक्ष हंसराज पटेल, कोषाध्यक्ष राकेश स्वामी, सुनिल प्रजापत, अशोक सैनी, विजेंद्र चौधरी, सावरमल, अनील कुमार, सुरेश, विनोद, रोताश जाट, शिवलाल, मदनलाल, पवन कुमार, बबलू वर्मा, हजारीलाल, मनेश कुमार, धर्मवीर सहित अनेक ठेकाकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62