[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़:टीचर पर मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, शिक्षा विभाग ने किया एपीओ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़:टीचर पर मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, शिक्षा विभाग ने किया एपीओ

सादुलपुर में 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़:टीचर पर मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, शिक्षा विभाग ने किया एपीओ

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 12वीं की एक छात्रा ने स्कूल के टीचर विजय कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटना 20 जनवरी की है।

पीड़िता अपनी मां के साथ सादुलपुर थाने आकर 25 जनवरी को रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि टीचर ने उसे कमरे में बुलाकर मोबाइल नंबर मांगा। जब उसने मना किया तो टीचर ने हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इसके बाद वह स्कूल से भाग गई। अगले दिन से स्कूल जाने से मना कर दिया। छात्रा का आरोप है कि टीचर ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो उसे कक्षा में फेल करवा देगा।

मामला जब ग्रामीणों के संज्ञान में आया, तो उन्होंने स्कूल में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़िता की मां ने ग्रामीणों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मां का आरोप है कि 23 जनवरी को आरोपी शिक्षक के सहयोगी शिक्षक पीड़िता के घर पहुंचे और मामले को दबाने का प्रयास किया।

वहीं मामले में शिक्षा विभाग की ओर से टीचर को एपीओ कर दिया है। सीबीईओ बबलेश शर्मा के अनुसार, सोमवार से एक जांच समिति मामले की जांच करेगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77