[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क पर बने मोड़ पर हादसों का अंदेशा, रामनगर गोशाला के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क पर बने मोड़ पर हादसों का अंदेशा, रामनगर गोशाला के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग

सड़क पर बने मोड़ पर हादसों का अंदेशा, रामनगर गोशाला के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग

खेतड़ी : स्टेट हाईवे नंबर 82 खरखड़ा से चंवरा सड़क को नवीनीकरण कर चौड़ा करने से सड़क मार्ग तो अच्छा हो गया। साथ इस सड़क मार्ग पर नवलगढ़ से हरियाणा में जाने वाली सीमेंट कंपनियो के ट्रोलो की संया भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों शंकरलाल बीलवा, लोटूराम तंवर, मनोज लादी, चंद्रभान गुर्जर, रमेश कुमार ,सुनील कुमार, पूरणमल गुर्जर, रमेश कुमार गुर्जर ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर रामनगर गौशाला के पास सड़क की दोनों और ऊंचाई है तथा बीच में मोड बना हुआ है। इस मार्ग पर सैकड़ो ट्राले व अन्य वाहन बहुत तेजी से दौड़ते हैं। जिससे अब तक एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी है। रामनगर गौशाला के पास यदि इस सड़क पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बना दिए जाते हैं या सफेद रंग से मार्क कर दिया जाए तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। इस संबंध में आसपास के गांवों के लोगों ने सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों से सड़क निर्माण के समय स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की थी। परंतु आज तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तथा न ही सफेद रंग से स्पीड ब्रेकर के मार्क किए गए हैं।

खरखड़ा-चंवरा सड़क पर इन दिनों अचानक हरियाणा जाने वाले सीमेंट कंपनियो के ट्रोलो की संया बढ़ गई है। रामनगर गौशाला के पास में सड़क पर हल्का घुमाव है तथा दोनों ओर से सड़क की ऊंचाई है और बीच में गहराई है। इस स्थान पर तेजी से आने वाले वाहनों की स्पीड करने के लिए स्पीड ब्रेकर आवश्यक है। क्योंकि इस क्षेत्र में तेज स्पीड वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। अत: दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। – लोटूराम तंवर, ग्रामीण, सूंज की ढाणी

रामनगर गौशाला के पास मुय सड़क पर दोनों और ऊंचाई तथा बीच में झील जैसा है। यहां पर सड़क अच्छी बनने से आमतौर पर वाहन चालक विशेष कर ट्रोला व डपर चालक तेजी से चलाते हैं तथा यहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने व सड़क पर हल्का घुमाव होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। गौशाला के पास सड़क के दोनों और स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। – चंद्रभान गुर्जर, ग्रामीण, रामनगर

खरखड़ा चंवरा सड़क के नवीनीकरण से सड़क की चौड़ाई अधिक हो गई तथा सड़क अच्छी बनने से यह सड़क नवलगढ़ उदयपुरवाटी क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ने के लिए कम दूरी की सड़क बन गई है ।इसके कारण इस पर नवलगढ़ की सीमेंट फैक्ट्रीयों के हरियाणा में सामान लाने ले जाने वाले ट्रोलो की संया अचानक बढ़ गई है तथा स्पीड ब्रेकर नहीं होने से इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं अत: स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। – शंकर लाल बीलवा, ग्रामीण बीलवा

चंवरा -खरखडा सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ो बड़े ट्रोले व डपर सहित अन्य निजी वाहन भी चलते हैं। रामनगर गौशाला के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्र है इस कारण वहां पर दोनों और स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। – मनोज लादी, ग्रामीण टीला वाली

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62