[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डेम फिर टूटा:फसल खराब होने के डर से किसानों ने नहीं की बुवाई, डेढ़ साल में 7वीं घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डेम फिर टूटा:फसल खराब होने के डर से किसानों ने नहीं की बुवाई, डेढ़ साल में 7वीं घटना

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डेम फिर टूटा:फसल खराब होने के डर से किसानों ने नहीं की बुवाई, डेढ़ साल में 7वीं घटना

फतेहपुर : फतेहपुर के बीकानेर हाईवे के पास स्थित नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डेम लगातार किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले डेढ़ साल में यह डेम सात बार टूट चुका है, जिससे आसपास के खेतों में गंदा पानी भर जाता है।

स्थानीय किसान वसीम देवड़ा के अनुसार, नारी बारी गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर शहर की सीवरेज लाइन से निकलने वाली गंदगी को एकत्र करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। नगर परिषद ने इस प्लांट से निकलने वाले गंदे पानी के लिए एक खेत में डेम का निर्माण किया था। लेकिन डेम के बार-बार टूटने से न केवल गंदा पानी खेतों में भर जाता है, बल्कि मिट्टी के विशाल टीले भी बह कर किसानों की फसलों और वनस्पति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रभावित किसानों ने इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

किसानों की फसलें बही, नहीं की जुताई

14 सितंबर 2023 को डैम टूटा तो आसपास के तीन से चार खेतों में फैसले पूरी तरीके से तबाह हो गई। इसके बाद फरवरी 2024 में जब डैम टूटा तो उसके बाद नगर परिषद द्वारा डैम को वापस सही नहीं किया गया और पानी लगातार किसानों के खेतों में बहता रहा। जिसके कारण मजबूरन किसान अपनी खेत में हल नहीं जोत पाए। ऐसे में 2 साल से किसान नगर परिषद द्वारा छोड़े जा रहे पानी का शिकार हो रहे हैं।

2 साल से नहीं कर पा रहे खेती-राकेश कुमार

खेत मालिक राकेश कुमार ने कहा-2 साल से हम खेती नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बार-बार टूटे हुए डेम से निकल रहा पानी फसलें तबाह कर देता है। इसकी शिकायत मैंने नगर परिषद, एसडीएम, जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर भी कर दी, लेकिन किसी भी शिकायत का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। जिससे हमें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

7 में से 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जा चुकी

फतेहपुर नगर परिषद सभापति मुश्ताक अहमद नजमी ने कहा-इस समस्या के समाधान के लिए सीवरेज प्लांट द्वारा ट्रीट किए जा रहे पानी की निकासी के लिए हमने 7 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर फतेहपुर के बिहर क्षेत्र तक डालने का काम शुरू हो चुका है। लगभग 5 किलोमीटर की पाइपलाइन डाली जा चुकी है। 2 किलोमीटर की पाइपलाइन और डालने के बाद पानी बिहर क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इसके बाद किसानों को हो रही समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

नगर परिषद के अधिकारियों से करवाती हूं जांच-आयुक्त

फतेहपुर नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने कहा- मैंने सप्ताह पर पहले ही चार्ज संभाला है। मुझे डैम की जानकारी नहीं है, फिर भी अगर ऐसा हुआ है तो मैं नगर परिषद के अधिकारियों को कहकर इसकी जांच करवा लेती हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin