[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल में बाबा रामदेव मंदिर और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल में बाबा रामदेव मंदिर और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की

लोयल में बाबा रामदेव मंदिर और स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की

जसरापुर : जसरापुर लोयल के ग्रामीणों ने बाबा रामदेव जी मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतड़ी, जसरापुर को झुंझुनूं मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। बस स्टैंड होने के कारण यहां पर रूट पर चलने वाली बसों व स्कूल बसों का ठहराव होता है। दोहरी सड़क होने के कारण दूसरी साइड से वाहन तेज गति से गुजरते रहते हैं। तिराहा होने के कारण मानोता जाटान, चिड़ासन से आने वाले यात्री भी यहीं से बस में सवार होते हैं। बाबा रामदेव जी मंदिर के पास ही सेठ गोपाल राय हरसुखदास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। विद्यार्थी पैदल स्कूल आते-जाते हैं।

स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं। ग्रामीण हवलदार रोहतास काजला व बुधराम योगी ने बताया कि हड़बड़ाहट के कारण कई बार बच्चे दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच चुके हैं। यहां हर समय हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीण सुरेश मेघवाल, दरिया सिंह, रक्षित योगी, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद मीणा, हरि सिंह राजपूत, घीसाराम मेघवाल, बुलाराम मेघवाल ने बाबा रामदेव जी मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। लोयल सरपंच महेंद्र काजला ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को स्कूल के सामने व मंदिर के सामने दो स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। जसरापुर. लोयल में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करते ग्रामीण।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin