[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती:स्वामी आत्मानिष्ठानंद बोले- खेतड़ी से था उनका विशेष नाता, शिकागो यात्रा राजा अजीत सिंह के सहयोग से संभव हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती:स्वामी आत्मानिष्ठानंद बोले- खेतड़ी से था उनका विशेष नाता, शिकागो यात्रा राजा अजीत सिंह के सहयोग से संभव हुआ

रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती:स्वामी आत्मानिष्ठानंद बोले- खेतड़ी से था उनका विशेष नाता, शिकागो यात्रा राजा अजीत सिंह के सहयोग से संभव हुआ

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम अजीत विवेक संग्रहालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गीता सैनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद लीलाधर सैनी उपस्थित रहे। स्वामी प्रशांतानंद महाराज की उपस्थिति में मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

स्वामी आत्मानिष्ठानंद ने अपने संबोधन में बताया कि स्वामी विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने अपने जीवन में तीन बार खेतड़ी की यात्रा की और खेतड़ी नरेश राजा अजीत सिंह के साथ उनका मैत्रीपूर्ण एवं गुरु-शिष्य का संबंध स्थापित हुआ। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की भागीदारी खेतड़ी रियासत के राजा अजीत सिंह के सहयोग से संभव हुई, जहां उन्होंने सनातन धर्म का परचम विश्व में लहराया।

कार्यक्रम में लोग स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में पहुंचे।
कार्यक्रम में लोग स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में पहुंचे।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक गान और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्वामी जी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करें और भारत को विश्व में अग्रणी स्थान दिलाने में योगदान दें। कार्यक्रम में स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, शुभकांतांनंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22