[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला निरस्त करने का विरोध:युवाओं ने रामलीला मैदान सर्किल पर जलाए टायर, 10 को निकलेंगे आक्रोश बाइक रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला निरस्त करने का विरोध:युवाओं ने रामलीला मैदान सर्किल पर जलाए टायर, 10 को निकलेंगे आक्रोश बाइक रैली

नीमकाथाना जिला निरस्त करने का विरोध:युवाओं ने रामलीला मैदान सर्किल पर जलाए टायर, 10 को निकलेंगे आक्रोश बाइक रैली

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले को निरस्त करने के खिलाफ अब युवाओं ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। मंगलवार शाम को रामलीला मैदान सर्किल पर सैकड़ों युवाओं ने टायर जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले, युवाओं ने ‘नीमकाथाना के सम्मान में-हर युवा मैदान में’ नामक संगठन का गठन किया था। संगठन के फैसले के अनुसार 10 जनवरी को रामलीला मैदान से आक्रोश बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी, जहां भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। महेन्द्र बिजारणियां ने कहा कि सरकार ने नीमकाथाना जिले को निरस्त कर दिया है, जिसके बाद अब नीमकाथाना की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून मंत्री ने बयान दिया था कि जिले को हटाने के बाद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा, लेकिन अब नीमकाथाना में उग्र आंदोलन होगा और इसकी जिम्मेदारी कानून मंत्री की होगी।

इस प्रदर्शन में प्रवीण जाखड़, महेन्द्र बिजारणियां, शीशपाल भाकर, विकास जेफ, नरेश मीणा, कृष्ण खटाना, गज्जू राजपूत, शंकर सिंगोडीया, राजेश बाजियां, सुरेश खैरवा, बलवीर खैरवा, लोकेश बिजारणियां, नरेंद्र नाटवाडिया, देवेंद्र बिजारणियां, हंसराज पटेल, सुभाष गुर्जर, उमेश दिवाच, कैलाश गुर्जर सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62