[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कान्हा पहाड़ी में आंदोलन का मामला:पूर्व मंत्री बोले- भाजपा सरकार निर्दोष लोगों पर झूठा मुकदमा लगाकर फंसा रही है, इस अन्याय के खिलाफ 28 जनवरी को विशाल आंदोलन करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कान्हा पहाड़ी में आंदोलन का मामला:पूर्व मंत्री बोले- भाजपा सरकार निर्दोष लोगों पर झूठा मुकदमा लगाकर फंसा रही है, इस अन्याय के खिलाफ 28 जनवरी को विशाल आंदोलन करेंगे

कान्हा पहाड़ी में आंदोलन का मामला:पूर्व मंत्री बोले- भाजपा सरकार निर्दोष लोगों पर झूठा मुकदमा लगाकर फंसा रही है, इस अन्याय के खिलाफ 28 जनवरी को विशाल आंदोलन करेंगे

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा की मौजूदगी में मंगलवार को शहर के लोगों ईदगाह में बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। बैठक में कान्हा पहाड़ी आंदोलन के दौरान मौजूद लोगां पर लगाए गए मुकदमे, पीपली चौक में हुए विवाद में झूठे मुकदमें लगाने सहित अन्य मामलों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इन ज्यादती के खिलाफ 28 जनवरी को झुंझुनूं में बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि भाजपा सरकार निर्दाष लोगों पर झूठे मुकदमें दर्ज कर परेशान कर रही है। राजेन्द्र गुढा ने कहा कि कान्हा पहाड़ी में खनन से हो रही परेशानी का मोहल्ले वासियां ने विरोध किया था। हेवी ब्लास्टिंग से लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगां ने लीज क्षेत्र में पहुचंकर विरोध जताया था। मौके पर प्रशासन भी मौजूद था। किसी ने कोई तोडफोड या कानून के खिलाफ कोई काम नहीं किया। इसके बावजूद घटना के दस दिन बाद निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए गए।

इब्राहीम खान ने बताया कि इन ज्यादतियों के विरोध में 28 जनवरी को पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में झुंझुनूं में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में शेखावाटी के लोग शामिल करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin