[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुंबई प्रवासी स्वर्गीय काशीनाथ खेतान की पुण्य स्मृति मे जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुंबई प्रवासी स्वर्गीय काशीनाथ खेतान की पुण्य स्मृति मे जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया

मुंबई प्रवासी स्वर्गीय काशीनाथ खेतान की पुण्य स्मृति मे जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चन्द्र जांगिड़

झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी स्वर्गीय काशीनाथ खेतान ट्रस्टी पुष्पा देवी खेतान फाउंडेशन ट्रस्ट मुंबई की पुण्य स्मृति मे उनके परिवार के सौजन्य से लायंस क्लब झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में 28 दिसंबर 2024 सांय 5:30 बजे बालाजी मंदिर के पास मुस्कान फ्लेक्स रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों को सर्दी की इस शीत लहर के मौसम में गर्म कंबलों का वितरण किया गया।

लायंस क्लब झुंझुनूं के स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास ने बताया कि इसी स्थान पर क्लब द्वारा हर वर्ष कंबल वितरण श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में किया जाता है। लायंस क्लब झुंझुनूं के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संस्था एवं दानदाता के इस पुनीत कार्य का आभार जताया।

इस अवसर पर क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, पीआरओ एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान, लायन शिव कुमार जांगिड़, लायन कैलाश सिंघानिया, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन डॉ उम्मेद सिंह शेखावत, लायन डॉ एन एस नरुका, लायन डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन महिपाल सिंह, लायन डॉ सुभाष प्रजापत, लायन डॉ संगीता प्रजापत एवं मुन्नी देवी उपस्थित रहे l

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin