[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमूल एक सहारा संस्थान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कमूल एक सहारा संस्थान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

कमूल एक सहारा संस्थान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा संस्थान के टीम मेंबर्स द्वारा छोटी सी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के मेंबर्स द्वारा डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर, मौन धारण करके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

आर्थिक सुधार के महानायक, आधार आई डी के जनक का अंत
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डॉ एस के फगेडिया द्वारा डॉ सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनमोहन भारत में आर्थिक सुधारों के महानायक होने के साथ साथ एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जो ज्यादा ना बोलकर काम करने में विश्वास रखते थे। इन्होंने अपने कार्यकाल आधार आई डी, सूचना एवं शिक्षा का अधिकार, रोजगार गारण्टी योजना समेत अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये। सचिव सुमन नेहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री के ऊतम व्यक्तित्व एवं जीवन अनुभव को काफी प्रेरणास्पद बताया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव सुमन नेहरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र दायमा, मीडिया प्रभारी ग्रामीण रामसिंह तेतरवाल, शहरी शिवकरण, सहायक मीडिया प्रभारी विकास फगेडिया, नेकीराम, पवन मोगा सहित सभी टीम मेंबर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker