[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद्य संस्थानों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अभियान होगा संचालित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाद्य संस्थानों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अभियान होगा संचालित

होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई, नमकीन, रिटेल, खाद्य निर्माण इकाई व्यापारियों को प्रदर्शित करने होंगे बोर्ड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : प्रदेश में आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री के भण्डारण, निर्माण, परिवहन, विक्रय से जुड़े सभी खाद्य संस्थानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, नियम एवं विनियम की पालना के लिए फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि जिले में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अभियान के अंतर्गत खाद्य सामग्री के निर्माण, वितरण संस्थान में निर्मित की जा रही खाद्य सामग्री से संबंधित जानकारियां, लाईसेन्स नम्बर एवं शिकायत नम्बर का विवरण डिस्प्ले करना होगा।

इसके लिए पृथक-पृथक खाद्य संस्थानों में प्रदर्शित किये जाने वाले फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड के प्रारूप अलग अलग हैं। डिस्प्ले बोर्ड को न्यूनतम 2 गुणा 3 फीट का होना होगा। अभियान 20 दिसंबर से संचालित होकर आगामी 15 दिवस तक चलेगा।

विभागीय अधिकारी 15 दिवसीय फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अभियान में खाद्य संस्थानों से जुडी विभिन्न संस्थान/ व्यापार मण्डलों से संपर्क कर खाद्य संस्थानों पर निर्धारित फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड का प्रदर्शन करवाने के लिए जागरूक करेंगे। प्रारूप निर्धारित फॉर्मेट में ही लगाने होंगे, जिनमे फर्म का नाम, खाद्य अनुज्ञापत्र कमांक एवं अवधि, गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का विक्रय किया जाता है। खुले में खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं किया जाता है। आदि विभिन्न जानकारियां लिखनी होंगी।

संस्थान पर प्रदर्शित करने के लिए बोर्ड का प्रारूप सीएमएचओ कार्यालय के कमरे नंबर 20 से प्राप्त कर सकते हैं अथवा विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज सीकर आईईसी पर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin