[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च:बैरिकेड्स पर चढ़कर किया हंगामा, अमित शाह के बयान का विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च:बैरिकेड्स पर चढ़कर किया हंगामा, अमित शाह के बयान का विरोध

सीकर में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च:बैरिकेड्स पर चढ़कर किया हंगामा, अमित शाह के बयान का विरोध

सीकर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में आज सीकर में कांग्रेस ने आक्रोश जताया। कांग्रेस पार्टी ने अंबेडकर सर्किल से आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद बजरंग कांटा, सिल्वर जुबली रोड होते कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने समझाइश करके नीचे उतारा। आक्रोश मार्च के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर मुकुल शर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

आक्रोश मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
आक्रोश मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा- केंद्रीय आह्वान पर आज आक्रोश मार्च निकाला गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। देश का संविधान डॉ. भीमराव अंबेडकर की देन है, जो हर वर्ग को अधिकार देता है। गृहमंत्री को देश में कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाने का काम होता है। वहीं मंत्री संविधान निर्माता पर ऐसे आपत्तिजनक बयान देता है। उनके बयान के विरोध में आज देश में आंदोलन हो चुका है।

गिठाला ने कहा- संविधान हमारे देश की आत्मा है। उस आत्मा को अपमानित करने का अधिकार किसी को नहीं है। उनके इस बयान से दुनिया में भी हमारी साख गिरी है। देश में संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है, किसी मुद्दे पर बहस तक नहीं होने दी जा रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin