[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत लगातार CM रहते तो ट्रांसफर पॉलिसी बन जाती:पूर्व मंत्री रावत ने कहा- कांग्रेस की बुराई के अलावा भाजपा के पास और कोई काम नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गहलोत लगातार CM रहते तो ट्रांसफर पॉलिसी बन जाती:पूर्व मंत्री रावत ने कहा- कांग्रेस की बुराई के अलावा भाजपा के पास और कोई काम नहीं

गहलोत लगातार CM रहते तो ट्रांसफर पॉलिसी बन जाती:पूर्व मंत्री रावत ने कहा- कांग्रेस की बुराई के अलावा भाजपा के पास और कोई काम नहीं

सीकर : कांग्रेस की पूर्व मंत्री शकुंतला रावत आज सीकर पहुंची। आज उन्होंने सीकर में कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान शकुंतला रावत ने सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी के मुद्दे पर कहा यदि गहलोत 15 साल तक लगातार मुख्यमंत्री रहते तो ट्रांसफर पॉलिसी बन जाती।

कांग्रेस के शासन में ट्रांसफर पॉलिसी न बनने की बात पर शकुंतला रावत ने कहा कि यदि 15 साल लगातार अशोक गहलोत मुख्यमंत्री रहते थे तो ट्रांसफर पॉलिसी भी बन जाती। यदि अबकी बार ही वह वापस मुख्यमंत्री बन जाते तो इस बार ट्रांसफर पॉलिसी भी बन जाती।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें

कांग्रेस के शासन में वर्तमान समय से ज्यादा कीमतों पर पेट्रोल-डीजल मिलने की बात पर शकुंतला रावत ने कहा कि उस वक्त केंद्र में हमारी सरकार नहीं थी। लेकिन, आज केंद्र और राज्य दोनों में ही भाजपा की सरकार है, फिर भी राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम कम क्यों नहीं कर रहे। जबकि पड़ोसी राज्य में भी बीजेपी की सरकार है और वहां पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम है।

शकुंतला रावत ने कहा कि जो मुद्दे ही नहीं थे उन्हें मुद्दे बनाकर और बरगलाकर भाजपा की सरकार बन गई। जिसका राजस्थान में 1 साल का शासन पूरी तरह से विफल रहा है। रोजगार,कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार विफल रही है। 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।

पिछली सरकार की योजनाएं बंद की

शकुंतला रावत ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने फ्री बिजली देने सहित जो जन कल्याणकारी घोषणाएं की उन्हें भी बंद कर दिया गया। भाजपा के पास मौजूदा समय में कांग्रेस की बुराई करने के अलावा और कोई काम नहीं बचा है। सरकार केवल झूठे वादे कर रही है और अपने 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है।

भाजपा के लोग महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर किसी का भी सम्मान नहीं करते हैं। यह लोग पूर्व प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते। वहीं कांग्रेस की संभाग प्रभारी नसीम अख्तर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में भाईचारे को खत्म करना,जाति के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin