[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती को दिया झांसा – अमीर व्यक्ति से करवा दूंगा तुम्हारी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

युवती को दिया झांसा – अमीर व्यक्ति से करवा दूंगा तुम्हारी शादी

24 वर्षीय युवती से जुड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सात दिसम्बर को युवती ने रतनगढ़ थाना में गैंगरेप और अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। रतनगढ़ पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

रतनगढ़ डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सात दिसम्बर को युवती ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके घर सिलेंडर लेने के लिए एक युवक आया था। इस दौरान युवती कमरे में सो रही थी। परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। युवक ने युवती को अपनी बातों मे लेकर अमीर व्यक्ति से शादी करवाने का झांसा दिया। जिसके बाद युवती को जयपुर भेज दिया गया।

जयपुर में आरोपी युवक का दोस्त मिला। जिसमें 29 नवंबर को उसे दो औरतों को सौंपते हुए कुचामन जाने के लिए कहा। कुचामन से उसे नागौर की बस में बैठा दिया। जहां वह तीन दिन तक भूखी-प्यासी रही। चार दिसंबर को तीन लड़के नागौर बस स्टैंड पर मिले। जिन्होंने अपने नाम बताते हुए उसे कुछ खिलाया-पिलाया। बाद में युवती को बहला-फुसलाकर एक धर्मशाला ले गए। जहां पर उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ खिला दिया। जहां तीन युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब युवती के भाई के आने की सूचना मिली तो वे लोग उसे छोड़कर चले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको गुरुवार देर शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77