[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्तदान शिविर में 43 लोगों ने किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्तदान शिविर में 43 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में 43 लोगों ने किया रक्तदान

खेतड़ी नगर : केसीसी के कॉपर क्लब में गुरूवार को केसीसी प्रोजेक्ट के अधीन कार्य कर रही एसएमएस कंपनी के सौजंय से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमएस केसीसी प्रोजेक्ट हैड आनंद प्रसाद थे। अध्यक्षता एसएमएस के सहायक महाप्रबंधक (मा.सं.) श्यामलाल चौपड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामौतार भाटी, घनश्यामदास, सुरेंद्र सैनी मौजूद थे। अतिथियों ने विधिवत रूप से फिता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। आनंद प्रसाद ने बताया कि कंपनी के संस्थापक शक्तिकुमार एम संचेती की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान की एक बुंद से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। कंपनी के संस्थापक शक्तिकुमार एम संचेती का भी यही मानना था कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता। शिविर में बीडीके झुंझुनूं के डा. राहुल सोनी के नेतृत्व में श्याम सुदंर शर्मा, सरीता कुमारी, अनुपमा की टीम ने 43 यूनिट रक्त संग्रहण किया। शिविर में संत निरंकारी मंडल के खेतड़ी नगर मुखी घनश्यामदास ने सहयोग किया। समाज सेवी रविंद्र फौजी, संजय गुर्जर, चेतराम गुर्जर, सतीश अग्रवाल, अशोक कुमार सैनी, देशराज सैनी, रामकिशन सैनी, प्रहलाद पटले, निरंजनलाल, कैलाश, प्रभुदयाल आदि ने शिविर में सेवाएं दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62