[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा:डीएसटी और सदर पुलिस की कार्रवाई, घर के बाहर से दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा:डीएसटी और सदर पुलिस की कार्रवाई, घर के बाहर से दबोचा

गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा:डीएसटी और सदर पुलिस की कार्रवाई, घर के बाहर से दबोचा

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उसके कब्जे से 5 किलो गांजा भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

सीआई इंद्राज मरोडिया ने बताया- डीएसटी टीम व सदर पुलिस नेशनल हाईवे जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर पर गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर नानी गांव में खड़ा है जो दुबला-पतला है। आरोपी के पास एक प्लास्टिक का बैग है, जिसमें गांजा भरकर कहीं सप्लाई करने के लिए जा रहा है।

घर के सामने से दबोचा सूचना पर सदर पुलिस व डीएसटी टीम मौके पर नानी गांव में पहुंची। एक घर के सामने आरोपी खड़ा था जिसके पास एक प्लास्टिक का बैग था। पुलिस ने पूछताछ कर बैग चेक किया जिसमें 5 किलो 271 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पकड़ा गया आरोपी रतनलाल (45) निवासी डोलियो का बास, सीकर है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 3 गांजा तस्करी के आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक प्रकरण में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार्रवाई में DST टीम के कॉन्स्टेबल हरीश सहित अन्य की भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62