[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर साहब कैसे उठेगी बेटी की डोली, दबंगों ने बंद किया रास्ता !


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कलेक्टर साहब कैसे उठेगी बेटी की डोली, दबंगों ने बंद किया रास्ता !

झुंझुनूं जिला कलेक्टर से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

बुहाना : झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के गुगन की ढाणी के बड़ी संख्या में ग्रामीण आज झुंझुनूं जिला कलेक्टर से गुहार लगाने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि दबंगों द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है। कल ही हमारी बेटी की शादी होनी है। ऐसे में बेटी की डोली भी कैसे उठेगी। इससे पूर्व भी झुंझुनूं जिला कलेक्टर के पास पहुंचे थे तब अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया था कि आप बेटी की शादी धूम धड़ाके से करो रास्ता खुला दिया जाएगा। लेकिन उसके बावजूद तहसीलदार और पटवारी के आगे ही दबंगों ने खेत में बा लगाकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि 24 साल से स्कूल चल रही है लेकिन उसको भी रास्ता नहीं दिया जा रहा है। कल हम लगन लेकर गए थे, बड़ी मुश्किल से सामान लेकर जाना पड़ा था और कल हमारी बेटी की शादी है रास्ता बंद है ऐसे में कैसे हम बेटी की शादी कर पाएंगे। इसलिए आज हम फिर से झुंझुनूं जिला कलेक्टर के पास गुहार लगाने के लिए पहुंचे हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा यह रास्ता हमें परेशान करने के लिए जानबूझकर बंद किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin