[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में खेलमंत्री के साथ दौड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा:कह- जल्द बनेगी नई युवा और खेल नीति, खेलों के विकास के लिए के 15,000 करोड़ के MOU


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में खेलमंत्री के साथ दौड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा:कह- जल्द बनेगी नई युवा और खेल नीति, खेलों के विकास के लिए के 15,000 करोड़ के MOU

जयपुर में खेलमंत्री के साथ दौड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा:कह- जल्द बनेगी नई युवा और खेल नीति, खेलों के विकास के लिए के 15,000 करोड़ के MOU

जयपुर : राजस्थान की सरकार प्रदेश में नई युवक और खेल नीति लाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश के ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। जिसमें दुनिया के बेहतरीन कोच प्रदेश के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। यह घोषणा गुरुवार को जयपुर के अमर जवान ज्योति पर आयोजित रन का विकसित राजस्थान रैली के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री और प्रदेशभर से जयपुर पहुंचे युवाओं के साथ दौड़ लगाकर रैली की औपचारिक शुरुआत की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान में युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। इसको लेकर राइजिंग राजस्थान में खेल विभाग ने 15 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं। जिससे आने वाले समय में प्रदेश के युवा और खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स 2026 के आयोजन को राजस्थान में कराने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे न सिर्फ खिलाड़ियों और खेल का विकास होगा। बल्कि, प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप होगा।

युवाओं को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
युवाओं को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

शर्मा ने कहा कि अब हमारी सरकार प्रदेश के टॉप 50 खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करेगी। जिसमें दुनिया के बेहतरीन कोच प्रदेश के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। उनके लिए बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। ताकि वह ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर राजस्थान और देश का नाम दुनिया में रोशन कर सके। इसके साथ ही जयपुर में एक्सीलेंस फॉर स्पोर्ट्स सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। ताकि प्रदेशभर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के युवा और खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए काम कर रही है। ऐसे में जल्द ही हमारी सरकार प्रदेश में नई युवा और खेल नीति लाने जा रही है। इसके साथ ही कोच तैयार करने के लिए प्रदेश में महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जाएगा। जहां से तैयार होकर कोच प्रदेशभर में जिला स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को और बेहतर ट्रेनिंग दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी लगाई दौड़।
मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी लगाई दौड़।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राजस्थान को विकसित बनाने के लिए काम किया जा रहा है। आज जिस तरह से विकसित राजस्थान को लेकर रन का विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया है। अब प्रदेश में हर साल इसी तरह यह आयोजन 12 दिसंबर के दिन आयोजित होगा। जिसमें राजस्थान की युवा प्रदेश के विकास के लिए दौड़ लगाएंगे। बता दीजिए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेरिस और एशियाई गेम्स के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin