[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 किमी मैराथन में रोहित और मोनिका रहे अव्वल, सम्मान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

21 किमी मैराथन में रोहित और मोनिका रहे अव्वल, सम्मान किया

21 किमी मैराथन में रोहित और मोनिका रहे अव्वल, सम्मान किया

सीकर : सीकर शहर में रविवार को पहली मैराथन हुई। स्मृति वन से सुबह 5.15 बजे मैराथन शुरू हुई। 21, 10 व 5 किमी में हुई मैराथन में हर आयु वर्ग के धावक शामिल हुए। पूर्व सांसद सुमेधानंद ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। 21 किमी मैराथन में रोहित बंशीवाल प्रथम रहे। बंशीवाल ने एक घंटे आठ मिनट और चार सैकंड में दौड़ पूरी की। महिला वर्ग में मोनिका अव्वल रही।

मोनिका ने एक घंटे 19 मिनट में दौड़ पूरी की। 10 किमी मैराथन में राजेश प्रथम रहे। महिला वर्ग में खुशबू प्रथम रही। पांच किमी में प्रेम पटेल व शालिनी चौधरी प्रथम रहे। प्रत्येक धावक को मेडल पहनाकर सम्मान किया गया। प्रथम तीन को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र बिरड़ा व मनोहरसिंह ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker