[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में चोरों ने सूने मकान पर धावा:लाखों का सामान लेकर हुए फरार, परिवार गया हुआ था दिल्ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में चोरों ने सूने मकान पर धावा:लाखों का सामान लेकर हुए फरार, परिवार गया हुआ था दिल्ली

नवलगढ़ में चोरों ने सूने मकान पर धावा:लाखों का सामान लेकर हुए फरार, परिवार गया हुआ था दिल्ली

नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुरा की हीरानगर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल दिया। चोर घर में घुस कर 3 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

घटना दयानंद महला के घर की है, जो परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। मंगलवार की शाम भाई घर संभालने के लिए पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बड़ी ही चतुराई से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। बाहरी कैमरों को उल्टा कर दिया गया, जबकि अंदर के कैमरों पर कपड़ा डाल दिया गया था, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें।

मकान मालिक दयानंद महला बुधवार सुबह अपने घर पहुंचा। उन्होंने बताया कि चोर घर से सोने का डोरा, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के और 60,000 रुपए नकद चुराकर ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने 100 रुपए की चिल्लर तक नहीं छोड़ी। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बढ़ती चोरियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62