[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

JVVNL का टेक्नीशियन-दलाल 15 हजार लेते ट्रैप:कृषि कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में 40 हजार रुपए मांगे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

JVVNL का टेक्नीशियन-दलाल 15 हजार लेते ट्रैप:कृषि कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में 40 हजार रुपए मांगे थे

JVVNL का टेक्नीशियन-दलाल 15 हजार लेते ट्रैप:कृषि कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में 40 हजार रुपए मांगे थे

कोटा : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कोटा देहात की स्पेशल टीम ने जयपुर विद्युत वितरण लिमिटेड (JVVNL) बूंदी के टेक्नीशियन व दलाल को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत की ये कृषि कनेक्शन की फाइल पास करवाने एवज में मांगी गई थी।

एसीबी उपमहानिरीक्षक कोटा शिवराज मीणा ने बताया- शिकायतकर्ता ने अपनी मां के नाम खेती की जमीन कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कृषि कनेक्शन की फाइल पास करवाने के एवज में ठेकेदार हरिनारायण पांचाल(प्राइवेट व्यक्ति) सहायक अभियंता सहित अन्य के नाम पर 40 हजार की रिश्वत मांगी।

इसकी शिकायत एसीबी कोटा देहात को दी गई। शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद शनिवार को एसीबी सीआई राजपाल सिंह की अगुवाई में ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही आरोपी ठेकेदार हरिनारायण पांचाल ने परिवादी से 15 हजार की रिश्वत ली। इशारा मिलते ही टीम ने आरोपी ठेकेदार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी पवन कुमार गौतम टेक्नीशियन सेकेंड को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin