[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिषद ​​​​​​​ने डीआरएम को भेजा ज्ञापन:बठिंडा-जयपुर ट्रेन को वापस चलाने की मांग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परिषद ​​​​​​​ने डीआरएम को भेजा ज्ञापन:बठिंडा-जयपुर ट्रेन को वापस चलाने की मांग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

परिषद ​​​​​​​ने डीआरएम को भेजा ज्ञापन:बठिंडा-जयपुर ट्रेन को वापस चलाने की मांग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

चिड़ावा : चिड़ावा के सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठन श्री विवेकानंद मित्र परिषद की ओर से रेलवे से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन भेजा है। परिषद सदस्यों की ओर से स्टेशन अधीक्षक आजाद सिंह के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में लिखा है कि चिड़ावा से होते हुए शेखावाटी में नई ट्रेनों का संचालन बहुत कम किया जा रहा है। इस लाइन के दोहरीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक वह कार्य भी शुरू नहीं हो सका है।

बठिंडा – जयपुर ट्रेन को वापस चलाने की मांग

इसी दौरान जयपुर में रेनोवेशन कार्य के चलते यहां से गुजरने वाली भठिंडा से जयपुर जाने वाली ट्रेन के 49 फेरे रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन को गरीबों की ट्रेन भी कहा जाता हैं। कम किराए में बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन से यात्रा करते थे। ज्ञापन में इस ट्रेन को ढहर का बालाजी तक चलाने की मांग की गई है, इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को और रेलवे को भी फायदा होगा।

इन ट्रेनों की भी रखी मांग

इसके अलावा परिषद की ओर से मांग की गई है कि रेलवे की ओर से हाल ही में बंद की गई स्पेशल ट्रेन (उदयपुर से वैष्णोदेवी वाया लोहारू, चिड़ावा, सीकर ) को फिर से नियमित रूप से शुरू किया जाए। वहीं हिसार से हापड़सर (पुणे) ट्रेन को भी नियमित किया जाए। इन ट्रेनों से क्षेत्र देश के प्रमुख इलाकों से जुड़ेगा और सैनिक और व्यापारिक बाहुल्य इलाके में इन ट्रेनों से व्यापारियों और सैनिकों को काफी सहूलियत रहेगी। इसके साथ ही जोधपुर से दिल्ली के लिए भी नियमित सुपर फास्ट ट्रेन शुरू की जाए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, संजय दाधीच, मनोज मान, स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष कमलकांत पुजारी, महेंद्र भारतीय, अनूप, मनोज भारतीय, मुकेश भारतीय, सज्जन टेलर सहित रेल यात्री और परिषद सदस्य मौजूद रहे। ज्ञापन पर श्यामसुख शर्मा, शिव कुमार, सुभाष पंवार, सूर्यकांत दायमा, महेंद्र वर्मा, संजय डालमिया, रविकांत भगेरिया, रमेश कोतवाल, सुभाष पांडे, उमाकांत डालमिया, कपिल शर्मा पंकज, देवकीनंदन वर्मा, जगत सिंह महला, सुभाष धाबाई, मनोज जसरापुरिया, प्रकाश पारीक, ग्यारसीलाल कुमावत, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष, रामचंद्र, रवि भारतीय सहित काफी लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62