[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:बाइक सवार दूसरा घायल हायर सेंटर रेफर, महादेव होटल के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:बाइक सवार दूसरा घायल हायर सेंटर रेफर, महादेव होटल के पास हुआ हादसा

सरदारशहर में ट्रॉले ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत:बाइक सवार दूसरा घायल हायर सेंटर रेफर, महादेव होटल के पास हुआ हादसा

सरदारशहर : सरदारशहर में तेज रफ्तार ने ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मेगा हाईवे पर महादेव होटल के पास शुक्रवार रात को करीब 3 बजे हुआ।

एएसआई गोरुराम प्रजापत ने बताया कि गाजूसर के जेतसीसरिया बास निवासी हंसराज जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 2 बजे वो मोटर मार्केट से तेजा गार्डन होटल जा रहा था। उसके आगे सड़क पर बाइक से उसके परिवार का बलराम (28) पुत्र हरिराम जाट और उसका साथी रामकिशन पुरोहित गांव जा रहे थे। महादेव होटल के पास पहुंचे तो सामने से आए एक ट्रॉला ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से चलाकर बलराम की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बलराम और रामकिशन सड़क पर गिर गए।

हादसे में बलराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई और रामकिशन गंभीर घायल हो गया। रामकिशन का डॉक्टर ने राजकीय अस्पताल में उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62