[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केटीएसएस कार्यालय में श्रमिक एवं किसानों की 12 सुत्री मांगों को लेकर हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केटीएसएस कार्यालय में श्रमिक एवं किसानों की 12 सुत्री मांगों को लेकर हुई बैठक

केटीएसएस कार्यालय में श्रमिक एवं किसानों की 12 सुत्री मांगों को लेकर हुई बैठक

खेतड़ी नगर : खेतड़ी तांबा श्रमिक कार्यालय में मंगलवार देर शाम को केंद्रीय श्रम संगठनों विभिन्न क्षेत्रों के स्वतंत्र कर्मचारी, राष्ट्रीय महासंघों के संयुक्त मंच एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर श्रमिक एवं किसानों की 12 सुत्री मांगों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, गंगा सहाय, झुंझुनूं जिला निर्माण मजदूर संघ महामंत्री सीडी यादव, सचिव बाबूलाल सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 12 सुत्री मांग पत्र सौपा गया है।

मांग पत्र के मार्फत मालिक पक्षिय चार श्रम को निरस्त करने, आउट सोसिंग एवं ठेकाकरण को खत्म कर सभी को रोजगार सुनिश्चित किया जाएं, 26 हजार रूपए राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन करने, संगठित, असंगठित, कृषि क्षेत्र के सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा लागु करने, किसानों के ऋण मापी करने, राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाईप लाईन को खत्म करने, केसीसी एचसीएल की खदानों के आस-पास के ताम्र भंडारों के विकास एवं स्मैल्टर, रिफाईनरी तांबे की राड़ बनाने के प्लांटों के उत्पादन करने के लिए बजटीय सहायता आदि मांगों के लिए ज्ञापन दिया है। संचालन कोलिहान शाखा सचिव ओमप्रकाश चिरानी ने किया।

इस मौके पर खुशीराम यादव, कुलदीप सक्सेना, राजपाल सैनी, उमाशंकर, भजनलाल, महेंद्र सिंह, चांद मोहम्मद, महेश गुर्जर, हरीश शर्मा, महेश कुमार, केबीसिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62