पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने खेतड़ी उपकारागृह का किया निरीक्षण
पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने खेतड़ी उपकारागृह का किया निरीक्षण
.खेतड़ी : पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को उपकारागृह खेतड़ी का औचक निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपकारागृह का निरीक्षण किया गया तथा बैरकों की तलाशी ली गई। तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इस मौके पर विचाराधीन बंदियो व जेल स्टाफ से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा जेलर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर उपाधीक्षक जुल्फिकार अली, तहसीलदार सुनील कुमार, कार्यवाहक जेलर गणेश नारायण तथा पुलिस थाना खेतड़ी की टीम मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035096


