[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थार की छत पर बैठकर दूल्हे ने फायरिंग की:पुलिस ने दुल्हन के परिजन को थाने बुलाया; बंदूक को लेकर जांच शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

थार की छत पर बैठकर दूल्हे ने फायरिंग की:पुलिस ने दुल्हन के परिजन को थाने बुलाया; बंदूक को लेकर जांच शुरू

थार की छत पर बैठकर दूल्हे ने फायरिंग की:पुलिस ने दुल्हन के परिजन को थाने बुलाया; बंदूक को लेकर जांच शुरू

भरतपुर : भरतपुर में थार गाड़ी की छत पर बैठकर दूल्हे ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई। वधू (दुल्हन) पक्ष को थाने बुलाया और पूछताछ की। मामला चिकसाना थाना इलाके के लौधा नगला गांव का है। पुलिस ने एक टीम डीग जिले में दूल्हे के घर भी भेजी है।

चिकसाना थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया- हवाई फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। मामले की जांच की गई तो पता चला कि वीडियो 22 नवंबर का लौधा नगला गांव का है। वीडियो में एक दूल्हा थार की छत पर बैठकर बंदूक से फायरिंग कर रहा है।

इस दूल्हे का नाम गौरव कुमार है, जो डीग जिले का रहने वाला है।
इस दूल्हे का नाम गौरव कुमार है, जो डीग जिले का रहने वाला है।

दूल्हे के घर भी भेजी पुलिस टीम

सब इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया- लड़की पक्ष को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि फायरिंग करने वाले दूल्हे का नाम गौरव कुमार (26) है। वह डीग जिले में डीग सदर थाना इलाके के खेरिया पुरोहित गांव का रहने वाला है।

दुल्हन पक्ष का कहना है कि जिस बंदूक से फायरिंग की गई है, वह लाइसेंसी है। इसकी जांच करने के लिए एक टीम को दूल्हे के गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। अगर हथियार अवैध निकला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62